MP में प्रमोशन में आरक्षण पर फिर टली सुनवाई, SC-ST कर्मचारियों का इंतजार बढ़ा
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण का मामला एक बार फिर आगे नहीं बढ़ पाया। सुप्रीम कोर्ट ने 154 याचिकाओं की सुनवाई को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग राज्यों के मामलों को एक साथ सुनने और वकीलों के बीच सहमति बनाने के निर्देश दिए हैं। इसका असर SC-ST सहित आरक्षित वर्ग के उन कर्मचारियों पर भी पड़ सकता है, जो लंबे समय से पदोन्नति के स्पष्ट नियमों का इंतजार कर रहे हैं।